सिटी प्रेस क्लब ने अपने पदाधिकारीयों सदस्यों के कार्य कर्मों में जाने पर लगाईं रोक सदस्यों को दिया नगद आर्थिक सहायता का स्वास्थ्य पैकेज हरिद्वार

हरिद्वार श्रवण नाथ नगर स्थित होटल चित्र हेरिटेज स्थित सिटी प्रेस क्लब के कार्यालय पर सिटी प्रेस क्लब की एक मासिक बैठक विभिन्न मुद्दों कोलेकर आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने कहा सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार पत्रकारों की एक प्रबुद्ध संस्था है तथा पत्रकारिता जगत में निरंतर आ रही गिरावट पत्रकारिता जगत को निरंतर शर्मसार कर रही है इसी क्रम में संगठन के अध्यक्ष ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिटी प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारीयों तथा सदस्यों के धार्मिक अनुष्ठान भंडारे आदि में जाने पर एक माह के लिए पूरी तरह रोक लगा दी है साथ ही सिटी प्रेस क्लब ने आकर्षित चौरसिया संपादक मायापुर टाइम्स को सिटी प्रेस क्लब की सदस्यता प्रदान की और अध्यक्ष ने कहाअगर इस दौरान आपका कोई खास व्यक्ति या संत आपको निमंत्रण देकर किसी कार्यक्रम में बुलाना चाहता है तो आप संगठन को निमंत्रण पत्र की छाया प्रति भेज कर आग्रह करेंगे कि मुझे विशेष रूप से बुलाया गया है मुझे जाने की अनुमति प्रदान की जाये तत्पश्चात ही आप कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे अन्यथा बिन बुलाये नहीं अगर कोई भी सदस्य या पदाधिकारी संगठन की बिना अनुमति के किसी भी भंडारे में दिखायी दिया तो उसकी सदस्यता संगठन से समाप्त कर दी जाएगी संगठन में कोई भी व्यक्ति अपना निजी स्वार्थ पूर्ण करने के लिए संगठन की छवि धूमिल नहीं कर सकता संगठन का इस्तेमाल नहीं कर सकता आज 16 मई 2026 से 15 जून 2026 तक रोक प्रभावी रहेगी संगठन ने अपने किसी भी सदस्य के अचानक बीमार हो जाने पर संगठन की तरफ से उसे₹1500 की तत्काल नगद सहायता प्रदान करने के बने नियम को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया है यह सहायता उच्च पदाधिकारी के निर्देश पर 15000 तक जा सकती है साथ ही संगठन का कोई भी सदस्य अब बाहरी संगठन के सदस्यों से किसी भी प्रकार का सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं करेगा अगर कोई भी संगठन के किसी भी पदाधिकारी को डराने धमकाने या किसी भी प्रकार का दबाव बनाने का प्रयास करेगा या लोगों को भड़कायेगा या अनाप-शनाप बात करेगातो समूचा संगठन उसके विरोध में उतरकर उसके घर के बाहर धरना देकर विरोध करेगा ताकि उसके क्षेत्र की जनता को भी उसकी जानकारी हो सके किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा इसलिए अगर किसी ने सिटी प्रेस क्लब के किसी भी पदाधिकारी का उत्पीड़न करने या उसे परेशान करने के बारे में सोच हो तो खामियाजे के लिए तैयार रहे सिटी प्रेस क्लब हर अपराधी हर भ्रष्टाचारी की छाती पर चढ़कर विरोध करने के लिए हर समय तैयार है किसी भी पत्रकार का किसी के भी द्वारा किसी भी तरह का कोई भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पत्रकारिता जगत में आये घुसपैठियों को तो कदापि भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राजू भाई ने कहा हमारा संगठन पत्रकारिता जगत में साफ तथा स्वच्छ वातावरण स्थापित करने का प्रयास कर रहा है उप सचिव राजू राजीव दादू ने कहा संगठन का हर सदस्य तथा पदाधिकारी पत्रकारिता के माध्यम से आम जनमानस की हर समस्या में उसके साथ खड़ा है उसकी समस्याओं को उजागर कर यथा समय उन्हें न्याय दिलवाने के लिए आवाज उठाने के लिए तत्पर है संगठन निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए नहीं होते संगठन समाज में अच्छा माहौल स्थापित करने के लिए होते हैं साथ ही सिटी प्रेस क्लब अपने सभी सदस्यों की फोटो सहित सूची जारी कर संबंधित विभागों प्रतिष्ठानों तथा कार्यालय को अपने सदस्यों की सूची सौंपगा ताकि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति संगठन का नाम लेकर किसी को भ्रमित ना कर पाएं संगठन से पृथक किये गये लोगों का संगठन से या संगठन की गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है संगठन जिन्हें सूची जारी कर अपना सदस्य बतायेगा केवल उन्हीं लोगों के प्रति संगठन समर्पित होगा अन्य किसी से संगठन का कोई लेना देना नहीं होगा संगठन उनकी गतिविधियों से कोई मतलब नहीं रखेगा संगठन अपने सदस्यों को शीघ्र ही पहचान पत्र जारी करने के साथ-साथ वहां स्टीकर भी जारी करेगा संगठन का हर सदस्य संगठन के लिए विशेष है एक पदाधिकारी के साथ-साथ एक आम सदस्य का भी संगठन में इतना ही महत्व है जितना की एक पदाधिकारी का किंतु जो संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास करेगा संगठन उसकी कड़ियां नाप देगा साथ ही संगठन केवल उन्हीं पत्रकारों की समस्याओं में साथ खड़ा होगा जो मर्यादा में रहेंगे अमर्यादा में जाकर अगर कोई कार्य करते हैं आप तो उसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे किसी भी सदस्य को मेलो के दौरान अपना दो पहिया वाहन ले जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए संगठन स्टीकर जारी करने का प्रयास कर रहा है ताकि वह यथा समय यथा स्थान पहुंचकर समाचार संकलन कर सकें संगठन की बैठक में मशहूर वैज्ञानिक तथा चिकित्सक श्री धीरज शर्मा को किडनी गुर्दे खराब होने की स्थिति में ठीक करने की आयुर्वेदिक दवाई का सफल परीक्षण करने के उपरांत उनकी टीम को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने पर हर व्यक्ति करते हुए उनका सम्मान किया गया इस अवसर पर पार्षद श्री दीपक शर्मा सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोज मनोजानंद श्री राजू अरोड़ा दादू उप सचिव उपाध्यक्ष राजू भाई सचिव श्री संजीव सक्सेना मुख्य सचिव सागर पुस्तकालय सचिव अमर कोषाध्यक्ष रानी सदस्य आकर्षित चौरसिया सचिव परवीन कश्यप सदस्य कृष्णा संयोजक मोनिका सिंह श्री अशोक कुमार पार्षद श्री दीपक शर्मा श्री इंदर शर्मा शाहिद भारी संख्या में पत्रकार संपादक तथा पदाधिकारी उपस्थित थे


