Trending

गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिशासी अभियंता श्री हरीश बंसल ने नाले का किया निरीक्षण हरिद्वार

हरिद्वार ललिता बरसाती नाला जिसमें ब्रह्मपुरी तथा अन्य इलाकों से कई बार गंदगी भी आ जाती है तथा नालियों का गंदा पानी भी आता है आज श्रवण नाथ नगर के वार्ड पार्षद श्री दीपक शर्मा द्वारा नाले में गंगा घाट के बिल्कुल निकट इकट्ठा गंदगी का निरीक्षण करने का अनुरोध अधिशासी अधिकारी श्री हरीश बंसल से किया उन्होंने अपने विभाग के कर्मचारियों के साथ आज गुजरांवाला भवन आर्य समाज गली तथा अन्य क्षेत्र में जाकर गंगा घाट के निकट नाले मे व्याप्त गंदगी तथा इकट्ठा दूषित जल आदि का निरीक्षण किया तथा अपने अधीनस्थों को उसे तत्काल साफ स्वच्छ करने हेतुनिस्तरित करने का आदेश मौखिक रूप से मौके पर जारी किये साथ ही उन्होंने पीछे से आने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए और अधिक कट्टे लगाए जाने तथा उचित प्रबंध करने के लिए दिशा निर्देश जारी किये ताकि गंगाजल में गंदा पानी मिलाकर जल्द दूषित ना हो साथ ही जो जल इकट्ठा है उसमें गंदगी जो दिखाई दे रही है उसकी तत्काल सफाई करने के अपने अधीनस्थों को मौके पर ही आदेश जारी किए इस अवसर पर बोलते हुए स्थानीय पार्षद श्री दीपक शर्मा ने कहा गंगा घाट जहां पर आरती होती है उसके निकट नाले के इकट्ठा जल में जो गंदगी इकट्ठा हो रखी है उसे साफ करने हेतु तथा आसपास का वातावरण साफ स्वच्छ बनाने हेतु मेरा प्रयास रहता है मैंने मेरे अनुरोध पर आज यह निरीक्षण हुआ पार्षद दीपक शर्मा क्षेत्र की जनता के कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ सदैव खड़े रहते हैं और जहां पर 20 वर्षों से जिन बंद गलियों की सफाई नहीं हुई थी उनकी भी इन्होंने सफाई कराई है सदैव जन सेवा में लगे रहते हैं

Related Articles

Back to top button