श्री राधा कृष्ण एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर गंगेश्वर धाम में भंडारे का आयोजन हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद निरंजनी अखाड़ा रोड स्थित श्री राधा कृष्ण लक्ष्मी नारायण मंदिर गंगेश्वर धाम में आज एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कहा संत महापुरुष हमारे मनुष्य जीवन की सार्थकता होते हैं संतों का सानिध्य हमारे भाग्य का उदय कर देता है संत इस पृथ्वी लोक पर साक्षात ज्ञान की त्रिवेणी के रूप में अवतरित होते हैं धर्म कर्म पूजा पाठ यज्ञ अनुष्ठान हमारे भाग्य का उदय कर देते हैं इस अवसर पर महामंडलेश्वर भगवत स्वरूप महाराज महंत जगजीत सिंह महाराज महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थितथे



