Trending

हाईवे के किनारे खुले शराब के ठेके बन रहे दुर्घटना तथा आम जनमानस की जान माल की हानि का कारण हरिद्वार

हरिद्वार आजकल हाईवे तथा सड़क किनारे खुले ठेके तथा वही बनी कैंटीन आमजन मानस की जान माल के लिए आफत बन रही है ज्ञात होगी हरिद्वार के कांगड़ी क्षेत्र अंतर्गत हाईवे के पास ठेका होने के कारण लोग कैंटीन में बैठकर खूब छक्कर शराब पीते हैं और अपने वाहन शराब के नशे में लेकर हाईवे पर निकल पड़ते हैं उनसे अपने प्राण अन्य वाहन चालकों को खुद बचाने पड़ते हैं अन्यथा अपनी जान माल के साथ रोज खेलना पड़ता है बहुत से शराबी शराब पीकर हाईवे पर आकर गाड़ियों के आगे आतंक काटने लगते हैं शराब के ठेकों का सड़क राजमार्ग के आसपास होना बड़े ही दुर्भाग्य का विषय है कई जगह ठेके अलग-अलग व्यक्ति या महिला के नाम पर है किंतु उन्हें चलाने वाला एक ही व्यक्ति है यह आबकारी नीति का खुला उल्लंघन है पुलिस से साठ गांठ होने के कारण छोटी मोटी रोज आये दिन होने वाली घटनाओं को बाहर से बाहर ही रफा दफा कर दिया जाता है

Related Articles

Back to top button