Trending

सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार ने खेलीफूलों की होली हरिद्वार

हरिद्वार मायापुर में सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार के तत्वाधान में फूलों की होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से फूलों की होली खेली गई इस अवसर पर बोलते हुए सिटी प्रेस क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती मुन्नी चौहान ने कहा रंगों का यह त्यौहार हमें एक दूसरे से जोड़ता है सिटी प्रेस क्लब के महामंत्री श्री कमल अग्रवाल ने कहा फूलों की यह होली हमें आपस में जोड़ते हुए फूलों के रंगों की तरह हमारे जीवन में भी खुशियों के रंग घोल रही है सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने कहा होली का यह पावन पर हमें एकता के सूत्र में बांधते हुए होली के रंगों कीतरह इंद्रधनुषी रंगों से जोड़ते हुए फूलों की तरह जीवन में खुशियों के रंग घोलने का संदेश देते हैं इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब के सचिव परवीन कश्यप अजय वर्मा सचिव सागर कोषाध्यक्ष रानी ममता चौहान वरिष्ठ सदस्य राजू भाई कृष्णा महामंत्री कमल अग्रवाल आदि ने विचार व्यक्त किये अध्यक्ष ठाकुर मनोजानंद ने कहा सिटी प्रेस क्लब मां गंगा में दूध की होली खेलने के साथ-साथ होली के दिन संध्या काल में होली उत्सव भी मनाएगा

Related Articles

Back to top button