शिक्षा और सफलता के नए द्वार खोलेगी सील इंस्टीट्यूट की नई शाखा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ, बोले—छात्रों के सपनों को सफलता के पंख देने का कार्य कर रहा संस्थान हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद। विवेक विहार, हरिद्वार में आज शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल का शुभारंभ हुआ। शील इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ कैबिनेट मंत्री माननीय मदन कौशिक जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर , श्री विभास सिन्हा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सील इंस्टीट्यूट एक ऐसी प्रबुद्ध शिक्षण संस्था है, जो विद्यार्थियों के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ उनके सपनों को सफलता के पंख प्रदान कर रही है। संस्थान द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देकर उनके जीवन को सफलता की दिशा में गति प्रदान की जा रही है। वहीं श्री विभास सिन्हा ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शील इंस्टीट्यूट के माध्यम से अब तक हजारों छात्र-छात्राएं सफलता की बुलंदियों को प्राप्त कर चुके हैं। संस्थान की प्रथम शाखा शिवालिक नगर से कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश करते हुए विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया था। इसी संकल्प और निरंतर प्रयासों के बल पर संस्थान आज निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है। कंप्यूटर ज्ञान एवं विभिन्न सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में शील इंस्टीट्यूट वर्ष 1990 से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है और निरंतर विद्यार्थियों को सफलता के शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नई शाखा के शुभारंभ को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में श्री तनमय सिन्हा, श्री दिव्य सिन्हा, श्रीमती कल्पना सिन्हा, महक, सान्वी गौरी, ईशा, गार्गी, श्रीमती सिमिता वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण शिक्षा, उत्साह और नई उम्मीदों से सराबोर रहा।

Related Articles

Back to top button