श्रीमद् भागवत कथा की ज्ञान वर्षा हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध श्री सोहम आश्रम में कथा व्यास श्री कृष्ण गोपाल गोस्वामी जी के श्री मुख से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ अमृत वर्षा का प्रवाह शुरू हो गया है जिसमें डुबकी लगाकर भक्ता् अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ करेंगे श्री मनीष शर्मा जी के विशेष प्रयासों से यह अमृत ज्ञान यज्ञ का प्रवाह भक्तजनों तक पहुंचेगा आज कथा शुरू होने के अवसर पर एक विशाल कलश यात्रा भी निकल गई कथा व्यास श्री कृष्णा गोपाल गोस्वामी ने कहा श्रीमद् भागवत कथा इस लोक में भी काम आती है और परलोक में भी काम आती है यह पवन अमृत भागवत चर्चा मनुष्य के भाग्य का उदय करने के साथ-साथ उसका लोक एवं परलोक दोनों सुधार देती है श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन कल्याण सुधा रस है इसके दूर से भी सुनने मात्र से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट संताप समाप्त हो जाते हैं





