भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध सुखकरणी धाम में माता सुखकरणी दरबार

हरिद्वार मुखिया गली भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध सुखकरणी धाम में माता सुखकरणी दरबार के पावन सानिध्य में संत महापुरुषों के श्रीमुख से बह रही ज्ञान की अमृत सरिता में भक्तजनों ने श्रद्धा के साथ गोते लगाकर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया। इस पावन अवसर पर भक्तजन भक्ति रस में सराबोर होकर सत्संग का आनंद प्राप्त कर रहे थे। संत महापुरुषों ने अपने दिव्य प्रवचनों में धर्म, सेवा, सत्संग और मानव कल्याण का संदेश देते हुए कहा कि प्रभु भक्ति से ही जीवन सफल और मंगलमय बनता है।इस अवसर पर महंत दुर्गादास महाराज, महंत सूरजदास महाराज, श्री प्रकाश वशिष्ठ तथा संचालक पंडित अनीश वशिष्ठ सहित अनेक गणमान्य एवं विशिष्ट जन उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालु तन, मन और भाव से भक्तजनों की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाते हुए इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान कर रहे थे। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आनंदमय बना रहा।

Related Articles

Back to top button