गुरु मिलाते हैं ईश्वर से गुरु ही देते ज्ञान सांसद सतपाल ब्रह्मचारी महाराज हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद थाना राम आश्रम में प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान दंडी स्वामी शालिग्राम महाराज की 35वीं पावन पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ आश्रम के श्री महंत तथा सांसद श्री सतपाल ब्रह्मचारी जी की गरिमा मय उपस्थित के बीच बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई इस अवसर पर बोलते हुए सांसद श्री सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा गुरु इस पृथ्वी लोक पर साक्षात परमात्मा का स्वरूप होते हैं उनके माध्यम से दिया गया ज्ञान हमारे भाग्य का उदय कर देता है गुरु मिलाते हैं ईश्वर से गुरु ही देते ज्ञान भव सागर की नैया के गुरु ही तारणहार इस अवसर पर महंत रवि देव महाराज महंत शुभम गिरी महाराज महंत मोहन सिंह महाराज महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज महंत दिनेश दास महाराज महंत राघवेंद्र दास महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष भक्तगण तथा गणमान्य विभूतियां उपस्थित थी

Related Articles

Back to top button