Trending

जिन भक्तों की बालाजी भगवान में आस्था होती है बालाजी भगवान उनके सभी मनोरथों की पूर्ति करते हैं सच्ची आस्था ही सच्ची भक्ति है महंत श्याम सुंदर महाराज हरिद्वार

हरिद्वार, 6 अक्तूबर (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद )श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री श्याम वैकुंठ धाम में बालाजी दरबार का आयोजन किया गया। श्री श्याम वैकुंठ धाम के परमाध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव 1008 श्री महंत श्याम सुंदर महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित बालाजी दरबार में उत्तराखण्ड दिल्ली हरियाणा चंडीगढ़ राजस्थान सहित कई राज्यों से आये सभी भक्तजनों को परम पूज्य गुरुदेव श्री महंत श्याम सुंदर दास जी महाराज ने सभी भक्तों को उनके कष्ट संताप हरने हेतु बालाजी के दरबार से विभूति प्रदान की इस अवसर पर कई भक्तजन ऐसे मिले जिन्हें पूर्व दरबार में आने से अभूतपूर्व लाभ तथा समस्या का निदान बालाजी भगवान की कृपा से प्राप्त हुआ कुछ भक्त अपनी मन्नतें लेकर आए हुए थे कुछ भक्त अपनी समस्याएं लेकर आए हुए थे तो कुछ भक्त मन्नत पूरी होने पर बालाजी की दरबार में माथा टेकने आये हुए थे भक्तों ने हाजरी लगायी और उनके कष्टों का निवारण की बालाजी भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान भक्तों को संतों के आशीवर्चन भी प्राप्त हुए। दरबार के समापन पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

भक्तों को आशीवर्चन प्रदान करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कलयुग में बालाजी की शक्ति सबसे बड़ी है। श्रद्धा और विश्वास के साथ बालाजी महाराज के दरबार में हाजरी लगाने वाले भक्तों के सभी संकट बालाजी महाराज की कृपा से दूर हो जाते हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रद्धालु भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर सद्मार्ग पर अग्रसर करना ही संतों का उद्देश्य है। भक्तों के कष्टों के निवारण के लिए बालाजी दरबार का आयोजन कर स्वामी श्याम सुंदर महाराज ने सराहनीय कार्य किया है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

स्वामी श्याम सुंदर महाराज ने कहा कि परमार्थ के लिए जीवन समर्पित करने वाले संतों के सानिध्य में ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि रामदूत हनुमान के स्वरूप बालाजी महाराज के दरबार में हाजरी लगाने मात्र से ही समस्त नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दूर हो जाता है। जीवन में सकारात्मकता और ज्ञान रूपी प्रकाश का उदय होता है। जिससे जीवन सहज और सरल हो जाता है।

महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति सबका कल्याण करने वाली संस्कृति है। रामजी के काज संवारने वाले बालाजी महाराज अपने भक्तों का सदैव कल्याण करते हैं। जो व्यक्ति पूर्ण विधि विधान के साथ बालाजी महाराज की आराधना करते हैं। उनका जीवन सदैव निष्कंटक व्यतीत होता है।

भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितांनद गिरी एवं स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि स्वामी श्याम सुंदर महाराज सनातन परंपरांओं को आगे बढ़ाने के साथ गरीब असहाय परिवारों की सेवा और गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग कर रहे हैं। उनके संयोजन में आयोजित बालाजी दरबार अवश्य ही कल्याणकारी होगा और बालाजी महाराज की कृृपा से भक्तों को कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

महामंडलेश्वर स्वामी राजेश्वर दास महाराज ने फूलमाला पहनाकर सभी संत महापुरूषों का स्वागत किया और भक्तों के कल्याण की कामना की।

Related Articles

Back to top button