संतों का सानिध्य ही जीवन का सच्चा सौभाग्य : पूज्य राम मुनि जी महाराज का भव्य सम्मान हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद खड़खड़ी स्थित प्रसिद्ध संत मंडल आश्रम में आज भक्ति, श्रद्धा और संत सम्मान का अत्यंत दिव्य एवं भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। विश्व हिन्दू महासभा संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री चिराग शर्मा अपने साथियों सहित आश्रम पहुंचे, जहाँ उन्होंने प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान, परम वंदनीय, परम तपस्वी, विभिन्न धर्मग्रंथों के प्रकाण्ड विद्वान एवं महान संत पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि जी महाराज का पटका पहनाकर एवं चरण वंदन कर श्रद्धाभाव से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
ज्ञात हो कि पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि जी महाराज के परम पूज्य गुरुदेव आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश मुनि जी महाराज लगातार दो बार हरिद्वार के विधायक रहे तथा आध्यात्मिक जगत के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी विशेष प्रतिष्ठा एवं प्रभाव रहा है। उन्हीं के पावन पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए पूज्य महामंडलेश्वरराम मुनि जी महाराज आज निरंतर धर्म, संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार में समर्पित भाव से लगे हुए हैं।पूज्य महाराज अपने दिव्य प्रवचनों एवं शास्त्र ज्ञान के माध्यम से भक्तों को केवल धर्म का मार्ग ही नहीं दिखा रहे, बल्कि उन्हें कर्तव्य, सेवा, संस्कार और भक्ति का भी संदेश प्रदान कर रहे हैं। उनके श्रीमुख से निकले पावन वचन भक्तों के जीवन में नई चेतना, नई ऊर्जा और प्रभु भक्ति का संचार करते हैं।संतों का सानिध्य मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य माना गया है। जहाँ संतों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, वहाँ जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग स्वतः प्रशस्त हो जाता है। आश्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूज्य महाराज के चरणों में प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पूरा वातावरण जयघोष, भक्ति और आध्यात्मिक भावनाओं से ओतप्रोत हो उठा।


