हरेला पर्व पर महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि जी महाराज ने किया वृक्षारोपण 5100 वृक्ष लगाने का लिया संकल्प हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद हरेला पर्व के पावन उपलक्ष्य में आज सन्त मण्डल आश्रम, भीमगोडा, हरिद्वार के पीठाधीश्वर, विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव एवं श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महामण्डलेश्वर स्वामी राम मुनि जी महाराज के पावन सानिध्य एवं नेतृत्व में एक वृहद् वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत हरिद्वार के हेतमपुर आनेकी क्षेत्र में प्रथम चरण में **501 पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि जी महाराज ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने घोषणा की कि आश्रम और अखाड़े के तत्वावधान में इस मानसून सत्र में कुल **5100 वृक्ष लगाने का लक्ष्य** निर्धारित किया गया है, ताकि क्षेत्र को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके। इस वृक्षारोपण अभियान में सचिन प्रधान कटारपुर, उपप्रधान विशाल चौहान, ऋतेश शर्मा , प्रयांशुल,नीरज ,अंकित, आश्रम के सेवादारों, स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा रोपे गए पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया।

