भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न हो जाते हैं बजरंगबली हनुमान श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज हरिद्वार

हरिद्वार हनुमान घाट एकादश श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव प्रातः स्मरणीय परमात्मा स्वरूप श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य, व्यवस्थापक महंत रवि पुरी जी महाराज तथा श्री महंत राम रतन पुरी जी महाराज के दिव्य सानिध्य में बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तों की अपार भीड़, भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ और जयकारों से भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्री बालाजी हनुमान जी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की और सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर बोलते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रातः स्मरणीय परमात्मा स्वरूप श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि कलियुग में संकट मोचन, कृपा निधान वीर बजरंगबली हनुमान जी ऐसे देवता हैं जो भक्तों की सच्ची, निष्कपट और सूक्ष्म आराधना से अत्यंत शीघ्र प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी भक्त सच्चे मन से हनुमान जी का स्मरण करता है, उसके जीवन के सभी संकट, कष्ट और बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस संसार में गुरु ही वह शक्ति हैं जो भक्तों को सत्य, धर्म और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग दिखाते हैं। गुरु के मार्गदर्शन से ही मनुष्य जीवन सफल और सार्थक बनता है। इस दौरान उपस्थित संत-महापुरुषों और भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ जन्मोत्सव को भव्य रूप से संपन्न किया

Related Articles

Back to top button