जो भक्त हनुमान जी के दर्शन हेतु आता है हनुमान जी उसकी झोलियां खुशियों से भर देते हैं महंत राजकुमार दास महाराज हरिद्वार

 हरिद्वार हर की पौड़ीप्राचीन सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन महंत सीतारामदास जी महाराज तथा उनकी अनंत सेवाभावी शिष्या ब्रह्मलीन महान सिया दास महाराज की कृपा स्वरूप, प्रातः स्मरणीय ब्रह्मलीन गुरु भगवान स्वामी रामकुमार दास जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं प्रातः स्मरणीय श्री महंत गंगेश्वरानंद महाराज की अनुकंपा से भक्तजनों द्वारा यह कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर महंत राजकुमार दास जी महाराज ने कहा कि कलियुग में भगवान संकटमोचन वीर बजरंगबली हनुमान जी ऐसे देवता हैं जो भक्तों की सच्ची और सूक्ष्म आराधना से प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। वहीं स्वामी गणेश दास जी महाराज ने भी भगवान वीर बजरंगबली की महिमा का वर्णन किया। इस पावन अवसर पर कथा व्यास अरुण शुक्ला जी, स्वामी गणेश दास, श्री घनश्याम, श्री रितेश, गौड़ सिद्धि, आदर्श, चंद्रकांत, अर्पित सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। हर की पैड़ी के ठीक सामने पर्वत की जड़ में स्थित इस सिद्ध पीठ मनोवांछित वीर बजरंगबली हनुमान जी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से हनुमान जी के दरबार में आता है, भगवान संकटमोचन उसकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करते हैं।

Related Articles

Back to top button