Trending

मां चंडी देवी भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करती हैं श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंदमाँ चंडी देवी भक्तों की समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली दिव्य शक्ति हैं। इसी भाव के साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, माँ मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव, परम आदरणीय श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज आज हरिद्वार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ चंडी देवी मंदिर पहुँचे। वहाँ उन्होंने मंदिर के वर्तमान महंत श्री भवानी नंदन जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आत्मीय वार्ता की। इस अवसर पर अपने श्रीमुख से उद्गार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि माँ चंडी देवी अपने सभी भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करती हैं और जो भी श्रद्धा तथा सच्चे भाव से उनके चरणों में आता है, उसकी झोली खुशियों से भर जाती है

Related Articles

Back to top button