सामाजिक बदलाव और राष्ट्र विकास में महिलाओं का विशेष योगदान नीतू सिंह हरिद्वार
हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंदमहिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र, शिक्षित और निर्णय लेने में सक्षम बनाना है। यह लैंगिक असमानता को दूर कर, उन्हें शिक्षा, रोजगार और संपत्ति में समान अधिकार देकर आत्मविश्वास से आत्मनिर्भर बनाने की प्रक्रिया है। यह एक बेहतर परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए आवश्यक है। इन्हीं विचारों और उद्देश्य को ध्यान रखते हुए पहली-पहल एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसका शीर्षक है महिला सम्मान समारोह घर से आसमान तक का सफर इस अवसर पर महामंडलेश्वरश्री 1008स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज मेयर श्रीमती किरण जैसल वरिष्ठ समाज सेवी विशाल गर्ग पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष संतोषचौहान डॉ सलोनी बस्सी मेनन डॉ कुमुद माथुर डॉ श्वेता जायसवाल उपस्थित रहे इस अवसर पर सभी सम्मानित व्यक्तियों ने शिक्षा और जागरूकता आर्थिक स्वतंत्रता निर्णय की शक्ति सामाजिक और कानूनी सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किये और महिलाओं को जागरूक किया संस्था के संयोजक श्री डीपी सिंह ने जी ने आत्मविश्वास सामाजिक बदलाव और राष्ट्र विकास में महिलाओं के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किया इस अवसर पर संस्था की ओर से हमारे हरिद्वार की 51नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया और सभी अतिथि गणों को संस्था के सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए संस्था के सदस्य आस्था जी विदिशा सिंह प्रवीन अरोड़ा, योगिता कश्यप जी आशा शुक्ला जी ने भी प्रोग्राम को अच्छे से संचालित किया




