हरे राम आश्रम कनखल में संत भंडारे का आयोजन हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद कनखल स्थित प्रसिद्ध श्री हरे राम आश्रम में प्रातः स्मरणीय परम पूज्य महामंडलेश्वर 1008 श्री कपिल मुनि जी महाराज के पतित पावन सानिध्य में एक संत भंडारे का आयोजन भक्त जनों द्वारा किया गया इस अवसर पर बोलते हुए परम पूज्य महंत कृष्णा मुनि जी महाराज ने कहा इस पृथ्वी लोक पर भजन सत्संग और आस्था मनुष्य को ईश्वर से मिलाने के लिए सेतु के रूप में कार्य करती है धर्म कर्म मनुष्य के भाग्य का उदय कर देते हैं और गुरुदेव के पावन वचन हमारे मानव जीवन को धन्य तथा सार्थक कर देते हैं गुरुजनों के श्री मुख से बहने वाली ज्ञान की सरिता ही इस पृथ्वी लोक पर कल्याण का मार्ग इस अवसर पर सचिव महंत गोविंद दास महाराज भी उपस्थित थे





